अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री की शपथ ली. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मार्च 2012

अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री की शपथ ली.


सपा नेता अखिलेश यादव ने आज यूपी के सबसे युवा मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। पार्टी नेता आजम खान, शिवपाल यादव और निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 19 लोगों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कई मामलों में आरोपी और प्रतापगढ़ में कुंडा से विधायक राजा भैया मुलायम सिंह की सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 28 विधायकों ने राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। 

पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उद्योगपति अनिल अंबानी, सुब्रत रॉय सहारा और फिल्‍म अभिनेत्री जया बच्‍चन इस समारोह में शरीक हो रही हैं। कांग्रेस ने भी सपा से नजदीकियां बढ़ाने की तैयारी कर दी है। पार्टी ने सद्भावना के तौर पर मोतीलाल वोरा और संसदीय कार्य मंत्री पवन बंसल को अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भेजा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सुलतान अहमद को बतौर प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह में भेजा है।  स्‍वामी प्रसाद मौर्य, एबी वर्धन, करात सहित कई अन्‍य नेता भी इस समारोह में शरीक हो रहे हैं।

स्‍थानीय ला मार्टिनियर मैदान में शपथ ग्रहण समारोह  देखने के लिए हजारों लोग मौजूद हैं। 19 कैबिनेट मंत्री :आजम खान, शिवपाल यादव, अहमद हसन, वकार अहमद, राजा महेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, अंबिका चौधरी, राजा भैया, बलराम यादव, अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, पारसनाथ यादव, रामगोविंद, दुर्गा यादव, बी एस त्रिपाठी, कामेश्वर उपाध्याय, राजाराम पाण्डे, राजकिशोर सिंह, शिवकुमार बेरिया।

कोई टिप्पणी नहीं: