पाकिस्तान ने सीमा के पास नए बंकर बनाए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मार्च 2012

पाकिस्तान ने सीमा के पास नए बंकर बनाए.


पाकिस्तान ने भारतीय सीमा के आसपास 1600 से ज्यादा नए बंकरों, टावरों, मोर्चों और चौकियों का निर्माण किया है। रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान ने 886 नए बंकर बनाए हैं और 261 नए मोर्चे कायम किए हैं। 

पिछले 5 साल में पड़ोसी देश ने सीमा के आसपास 398 नए टावर और 143 नई सीमा चौकियां स्थापित की हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के फील्ड कमांडरों और रेंजरों की फ्लैग मीङ्क्षटगों में इन नए निर्माणों पर गहरी आपत्ति व्यक्त की गई है और सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए सैनिकों की तैनाती में पर्याप्त बढ़ौतरी की गई है। इसके साथ ही एंटनी ने कहा कि भारतीय वायुसेना निकट भविष्य में और अधिक ड्रोन विमान शामिल करने पर विचार कर रही है। ऐसे विमानों का उपयोग निगरानी, टोह लेने और खुफिया सूचना की जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: