एयरवेज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 मार्च 2012

एयरवेज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन.


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पटना से उड़ान संचालित करने वाली विमानन कंपनी गो एयरवेज के कर्मचारियों के खिलाफ सत्तारुढ़ जदयू के एक विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला बुधवार को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया।

जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कार्य संचालन नियमावली 242 और 243 के तहत विशेषाधिकार हनन की सूचना पढी जिसे अध्यक्ष ने विशेषाधिकार जांच समिति को सौंप दिया। सिंह ने कहा, बीते 14 फरवरी 2012 को गंभीर रूप से बीमार जदयू विधायक दामोदर सिंह को गो एयर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इलाज के लिए पटना हवाई अडडे से उड़ान संख्या जी 8-344 से नयी दिल्ली नहीं जाने दिया। बीमार विधायक की जान पर इससे जोखिम बना। कर्मचारियों ने बीमार विधायक को अपशब्द कहा जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा, यह सदन का अपमान है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जदयू विधायक का इस मामले में पार्टी के अन्य विधायकों ने भी सीट पर खडे़ होकर समर्थन किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: