भारत में वोट बैंक की बदतर राजनीति हो रही है. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 मार्च 2012

भारत में वोट बैंक की बदतर राजनीति हो रही है.


जयपुर लिटरेचरल फेस्टिवल (जेएलएफ) में शामिल होने को लेकर हाल ही में विवादों में आए लेखक सलमान रुश्दी शनिवार को दिल्ली में थे। उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान रुश्दी ने कहा कि भारत में वोट बैंक की बदतर राजनीति हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ से इस्लाम को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

रुश्दी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी आरोप लगाए। जेएलएफ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने मुझे गलत समझा। महज राजनीतिक नफा-नुकसान के लिए मुझे रोकने की कोशिश की गई।’ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को संबोधित करते हुए रुश्दी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों का कांग्रेस को राजनीतिक फायदा भी नहीं मिला। उत्तर प्रदेश की शिकस्त इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारत के वोटर नेताओं से ज्यादा समझदार हैं। 

रुश्दी ने पाकिस्तान के क्रिकेटर राजनीतिज्ञ इमरान खान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, ‘इमरान पुराने जमाने के आदमी हैं। इतने कि उन्हें इंटरनेट और इमेल जैसे नए जमाने की तकनीक का भी अता पता नहीं।’ जिस कार्यक्रम में रुश्दी हिस्सा ले रहे थे उसमें इमरान खान ने शामिल होने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था कि वहां रुश्दी मौजूद होंगे। महज दो माह पहले रुश्दी मुस्लिम कट्टरपंथियों के विरोध की वजह से जेएलएफ में शामिल होने जयपुर नहीं आ पाए थे। उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग भी टालनी पड़ी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: