रेल बजट में हो सकता है सुरक्षा पर जोर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 मार्च 2012

रेल बजट में हो सकता है सुरक्षा पर जोर.


रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी द्वारा आगामी रेल बजट में रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की सिग्नलिंग और दूरसंचार व्यवस्था को उन्नत बनाने की रूपरेखा पेश किए जाने की संभावना है।  

14 मार्च को संसद में पेश होने वाले वर्ष 2012-13 के रेल बजट में कर्नाटक और गुजरात में अत्याधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लगाने का प्रस्ताव भी किया जा सकता है साथ ही दिनेश त्रिवेदी अपने पहले रेल बजट में करीब छह सौ किलोमीटर लंबी दिल्ली जोधपुर मार्ग पर तेज गति वाली ट्रेनें चलाने के लिए पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन कराने की घोषणा कर सकते हैं।

रेलवे को अगले वित्तीय वर्ष के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का बजटीय समर्थन मिलना तय हुआ है, जबकि रेलवे ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय से 50 हजार करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन की मांग की थी। रेल गाड़ियों में तकरीबन ढाई हजार पर्यावरण अनुकूल शौचालयों के निर्माण के एक प्रस्ताव की घोषणा किए जाने की संभावना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: