सफ़ेद चावल से मधुमेह का खतरा अधिक. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मार्च 2012

सफ़ेद चावल से मधुमेह का खतरा अधिक.


अगर आप रोज एक  बड़ी कटोरी सफेद चावल खाते हैं तो आपको टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा होता है। हार्वर्ड के एक नए अनुसंधान में यह कहा गया है। लेकिन आहार विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। 

इस अनुसंधान का परिणाम ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसके लिए अनुसंधानकर्ताओं ने 22 वर्ष की अवधि में 3,50,000 लोगों का अध्ययन किया। शोध आरंभ होने के वक्त किसी को भी मधुमेह की शिकायत नहीं थी। 

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की टीम ने इसके लिए एशिया के दो देशों चीन और जापान तथा पश्चिम के दो देशों अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लोगों पर अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि रोज एक बड़ी कटोरी सफेद चावल खाने से टाइप-2 मधुमेह का खतरा 11 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिकों को इस निष्कर्ष पर पहुंचने में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। अभी तक इस अनुसंधान में सभी बातों की पुष्टि नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: