विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 मार्च 2012

विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया.


मुंबई में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। करीब 121 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बच गई। रनवे पर विमान गलत तरीके से उतरा और विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। डीजीसीए मामले की जांच कर रहा है। 

एयर इंडिया के इस विमान में 121 यात्री सफर कर रहे थे। वे सोमवार की शाम बाल-बाल बच गए। एआई 614 अहमदाबाद से मुंबई जाने वाला विमान ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गलत तरीके से मुंबई में उतरा। लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया। शुरूआती जांच में पायलट की गलती देखी गई है। पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामले की जांच डीजीसीए कर रही है। इस संबंध में डीजीसीए विमान के दो पायलटों से पूछताछ कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: