बथानी नरसंहार कांड के 23 दोषी बरी . - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

बथानी नरसंहार कांड के 23 दोषी बरी .


पटना हाई कोर्ट ने भोजपुर जिले के बथानी टोला गांव में दलितों के नरसंहार कांड में निचली अदालत से दोषी करार 23 लोगों को सोमवार को बरी कर दिया। 
न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति ए के सिंह की एक पीठ ने 11 जुलाई 1996 में भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बथानी टोला गांव नरसंहार कांड के सजायाफ्ता 23 लोगों को बरी कर दिया।

आरा स्थित एक स्थानीय अदालत ने 21 लोगों के नरसंहार के मामले में 12 मई 2010 को 23 लोगों को सजा सुनाई थी। तीन लोगों को सजा ए मौत और 20 अन्य को आजीवन कारावास की सजा दी गयी थी। दोषियों ने निचली अदालत के फैसले को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। पटना हाई कोर्ट ने अपीलकर्ताओं की सजा समाप्त करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष वादियों की अपराध में संलिप्तता को साबित करने में विफल रहा है। अदालत ने कहा कि सारे साक्ष्य और मामले के अवलोकन से लगता है कि इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं की गयी। रणवीर सेना के कार्यकर्ताओं ने धावा बोलकर 11 जुलाई 1996 में दो मासूम बच्चों, महिलाओं और बच्चियों समेत 21 दलितों की तड़के दो बजे हत्या कर दी थी। यह नरसंहार राजनीतिक रूप से काफी चर्चित हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: