गांधी की वस्तुओं की नीलामी का विरोध. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

गांधी की वस्तुओं की नीलामी का विरोध.


गांधीवादी लेखक गिरिराज किशोर द्वारा महात्मा गांधी की वस्तुओं की लंदन में नीलामी से क्षुब्ध होकर अपना पद्मश्री सम्मान वापस करने की खबर आने के बाद अनेक स्वयं सेवी संगठन उनके समर्थन में आ गये हैं। 

मानस संगम नामक संस्था ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा कि भारत सरकार इस सामान को नीलामी में खरीद लें और उसको खरीदने में जो पैसा सरकार का लगेगा वह जनता से चंदा करके उनकी संस्था सरकार को उपलब्ध करा देगी। वरिष्ठ लेखक पद्मश्री गिरिराज किशोर ने आज मशहूर समाज सेवी अन्ना हजारे से टेलीफोन पर बात की और उनसे समर्थन मांगा। इस पर अन्ना ने चिंता जताते हुये इस मामले को उठाने का आश्वासन उन्हें दिया है।

शहर के युवा कवि बद्री नारायण तिवारी ने आज कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मांग की है कि लंदन में 17 अप्रैल को होने वाली बापू की वस्तुओं की नीलामी को रोकने के लिये वह राष्ट्र प्रमुख होने के नाते हस्तक्षेप करें और अगर नीलामी न रोक पाये तो भारत सरकार नीलामी में इन वस्तुओं की खरीददारी कर ले और इस खरीददारी में जो भी रकम लगेगी वह मानस संगम संस्था आम जनता से जनसहयोग और चंदे के रूप में एकत्र करके भारत सरकार को दे देगी। 
  

कोई टिप्पणी नहीं: