हत्या के मामले में सांसद और बेटा बरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

हत्या के मामले में सांसद और बेटा बरी



 बिहार में सीवान जिले की निचली अदालत ने हत्या के एक मामले में महाराजगंज से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद उमाशंकर सिंह और उनके बेटे जितेंद्र स्वामी को मंगलवार को बरी कर दिया। जिले की त्वरित अदालत संख्या एक के न्यायाधीश रामदरश ने वर्ष 2000 में जनता दल (युनाइटेड) के विधायक दामोदर सिंह के भाई भरत सिंह की हत्या के मामले में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सांसद और उनके बेटे को बरी कर दिया। 


न्यायालय के एक अधिकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2000 को विधानसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दामोदर सिंह के भाई भरत सिंह को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव धनछुआ गांव के एक खेत से बरामद किया था। दामोदर सिंह के भाई विजय सिंह ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उमाशंकर सिंह व जितेंद्र स्वामी को आरोपी बनाया गया था। उमाशंकर सिंह उस वक्त समता पार्टी के प्रत्याशी थे।

कोई टिप्पणी नहीं: