पटना में नौवीं के छात्र ने की आत्महत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 अप्रैल 2012

पटना में नौवीं के छात्र ने की आत्महत्या

बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार को नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही घर पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार लोहानीपुर इलाके में रहने वाले बी़ डी़ स्कूल के छात्र अनिकेत उर्फ अंकेश ने खुद को एक कमरे में बंद कर गले में रस्सी का फंदा लगाकर पंखे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 13 वर्षीय अंकेश अपने भाई के साथ रहकर पढ़ाई करता था। 

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: