भारत सहित कई देशों को सुनामी की चेतावनी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 11 अप्रैल 2012

भारत सहित कई देशों को सुनामी की चेतावनी.


इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास आए तेज भूकंप से कई देश हिल गए हैं। भारत के भी कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए हैं। सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह चेतावनी इंडोनेशिया, भारत सहित 28 देशों के लिए जारी की गई है। 

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास भूकंप का केंद्र माना जा रहा है। 8.7 की तीव्रता वाले इस भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भूकंप का केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की ताकत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक की धरती कांप उठी है। इंडोनेशिया के इतिहास का यह 8वां सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। 

भूकंप के कुछ देर बाद ही सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह चेतावनी भारत के लिए भी जारी की गई है। सूनामी की चेतावनी के बाद प्रशासन तटीय इलाकों से लोगों को बाहर निकालने का काम कर रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों ने बड़ी सूनामी की आशंका कम दी है। 

भारत के कई राज्यों में भी झटके महसूस किए गए हैं। नॉर्थ ईस्ट, बिहार, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप के झटकों से लोगों के भीतर दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारत के अंडमान द्वीप समूह में नुकसान की आशंका ज्यादा है। दिल्ली से नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की 6 टीमें चेन्नै के लिए रवाना हो गई हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

26 दिसम्बर 2004 को सुमात्रा के तट पर 9.2 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद विनाशकारी सूनामी आई थी, जिसने साउथ एशिया में भारी तबाही मचाते हुए 2,20,000 लोगों की जान ली थी। पिछले साल 9.0 की तीव्रता वाले भूकम्प के बाद आई सूनामी से जापान को परमाणु आपदा का सामना करना पडा था।

कोई टिप्पणी नहीं: