दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भारत ने चीन को तगड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने कहा कि दक्षिण चीन सागर किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने मांग की कि दक्षिण चीन सागर को मुक्त व्यापार क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। कृष्णा ने कहा कि दक्षिण चीन सागर में भारत की मौजूदगी से चीन डर गया है।
गुरुवार को चीन ने भारत को दक्षिण चीन सागर से दूर रहने के लिए कहा था। चीन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र से भारत ने तेल निकाला तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। चीन इस मुद्दे पर कई बार चेतावनी दे चुका है।
चीन का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर पर उसका संप्रभु अधिकार है, जबकि भारत और वियतनाम उसके दावे को खारिज करते हैं। दक्षिण चीन सागर में वियतनामी ब्लॉक को लेकर भारत और वियतनाम की सरकारी तेल कंपनियों में हुए समझौते से चीन को आपत्ति है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें