बिहार में डकैतों ने की डकैती, फिर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 अप्रैल 2012

बिहार में डकैतों ने की डकैती, फिर हत्या


बिहार में रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात डकैतों ने एक गैस एजेंसी के मालिक के घर धावा बोलकर लाखों की सम्पति लूट ली। डकैतों की पिटाई से घर की मालकिन की मौत हो गई तथा परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रसोई गैस एजेंसी के मालिक रविन्द्र राम के घर में छह-सात डकैत घुस आए और उन्होंने जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने परिवार के सभी सदस्यों की जमकर पिटाई की। इस पिटाई में रविन्द्र की पत्नी संगीता देवी की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। डकैतों ने नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये की सम्पत्ति लूट ली। 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने सोमवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की भी आशंका है। डकैतों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्तों की मदद से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: