पंजाब के जालंधर शहर में एक कारखाने की तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद उसमें कई कामगारों के फंसे होने की आशंका है।
राजधानी चण्डीगढ़ से 150 किलोमीटर दूर जालंधर की कंबल बनाने वाली फैक्टरी में हादसे के समय 70 से ज्यादा कामगार मौजूद थे। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट होने के बाद इमारत ढह गई।
जिला प्रशासन के बचाव दल मलबे में दबे कामगारों को निकालने के लिए पहुंच गए हैं। जिला अधिकारी के अनुसार सोमवार सुबह तक 40 से ज्यादा कामगारों को बाहर निकाल लिया गया था। उनमें से कई को चोटें आई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें