नीतीश की राह पर अखिलेश, होंगी जनता दरबार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 अप्रैल 2012

नीतीश की राह पर अखिलेश, होंगी जनता दरबार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनता की समस्याओं से सीधे रुबरु होने के लिए अब हर बुधवार को जनता दरबार लगाएंगे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी। इसे 'जनता दर्शन' नाम दिया गया है। जनता दर्शन का आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर सुबह नौ से 11 बजे के मध्य होगा।

इसमें मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद स्थापित कर उनके दुखदर्द का निवारण करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अखिलेश ने पहले संवाददाता सम्मेलन में जनता दरबार शुरू करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास में प्रवेश करने के बाद लगातार तीन दिन आम लोगों की समस्याएं सुनीं थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: