सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़.


झारखंड में लातेहार जिले के करमडीह के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि इस दौरान छह माओवादी मारे गये हैं। 

लातेहार के पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्वाहन करीब 11.30 बजे माओवादियों के साथ शुरू हुई गोलीबारी में कोबरा बल और जगुआर बल का एक़ एक जवान गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। 

छह माओवादियों के मारे जाने की खबरों पर पुलिस महानिरीक्षक, अभियान आरके मलिक ने कहा कि भीषण मुठभेड़ हुई, लेकिन शव मिलने तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने माओवादीरोधी अभियान के तहत जंगलों में प्रवेश किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: