नवीन का माओवादियों को रिहा करने का फैसला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

नवीन का माओवादियों को रिहा करने का फैसला


ओडिशा सरकार ने बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक झिना हिकाका की माओवादियों से रिहाई के बदले उनके आठ सदस्यों और उनके अग्रणी संगठन चासी मूलीय आदिवासी संघ (सीएमएएस) के 19 सदस्यों को रिहा करने का फैसला किया है। 

राज्य सरकार उन चार लोगों को भी रिहा करने पर सहमत हो गई है, जिनके नाम इतलावी नागरिक पाओलो बुसेस्को की रिहाई के बदले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ओडिशा की संगठन समिति ने दिए थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य विधानसभा में सरकार के इस फैसले की घोषणा करते हुए माओवादियों से बीजेडी विधायक और इतालवी नागरिक को स्वस्थ और सकुशल रिहा करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं: