मद्रास हाईकोर्ट ने शिवगंगा लोकसभा सीट से पी चिदंबरम की जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर केस जारी रखने का फ़ैसला किया है. केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम 2009 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु के शिवगंगा सीट से जीते थे. मगर 30 जून को अन्नाद्रमुक के पराजित उम्मीदवार राजा कनप्पन ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव नतीजों को चुनौती दी थी.
कनप्पन ने याचिका में कहा है कि शुरू से लेकर अंत तक द्रमुक उम्मीदवार पी चिदंबरम पीछे चल रहे थे लेकिन अंत में अचानक उन्हें 3354 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया. कनप्पन का कहना है कि डाटा इंट्री ऑपरेटर की गलती या धांधली में उसे शामिल कर नतीजा बदलवाया गया.
केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मद्रास हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमें में राहत देने और याचिका खारिज करने की अपील की थी. उन्होंने सुनवाई के दौरान निजी उपस्थिति से छूट देने की भी अपील की थी लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी ये अपील दरकिनार कर दी है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें