सानिया मिर्जा और महेश भूपति की जोड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई।
सानिया और भूपति की सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने एक घंटे दस मिनट तक चले सेमीफाइनल में गालिना वोस्कोवोएवा और डेनेली ब्रासेली को 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह तीसरा अवसर है जबकि सानिया और भूपति की जोड़ी किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची है। उन्होंने 2009 में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था जबकि इसी टूर्नामेंट में 2008 में वह उपविजेता रहे थे। सानिया 2009 में ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। भूपति ने अब तक 11 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इनमें सात मिश्रित युगल खिताब हैं। लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके नाम पर 13 ग्रैंडस्लैम खिताब है। इनमें सात पुरुष युगल और छह मिश्रित युगल खिताब हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि सानिया और भूपति को फाइनल में हमवतन पेस और उनकी रूसी जोड़ीदार इलेना वेसनिना का सामना करना पड़ सकता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें