ड्रोन हमले जारी रहेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 जून 2012

ड्रोन हमले जारी रहेंगे.


पाकिस्तान के विरोधों की अनदेखी करते हुए अमेरिका ने कहा कि अल कायदा के खिलाफ ड्रोन हमले जारी रहेंगे जिसके साथ उसके संबंध निराशाजनक रहे हैं।

रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान में एक बातचीत के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री ने यहां कहा कि हमने पाकिस्तानी नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि हम खुद का बचाव जारी रखेंगे। उनका यह बयान उस दिन आया है जब इस्लामाद में पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर ड्रोन हमलों के जारी रहने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान ने इन हमलों को गैरकानूनी और देश की संप्रभुता के खिलाफ बताया है।

पेनेटा ने कहा कि अक्सर यह हताशपूर्ण, कई बार निराशाजनक और प्राय: मुश्किलों से भरा होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक अनिवार्य संबंध है। ड्रोन हमलों का मजबूती से बचाव करते हुए पेनेटा ने कहा कि यह अमेरिका की संप्रभुता की रक्षा और उतना ही पाकिस्तान की सुरक्षा को लेकर है।

कोई टिप्पणी नहीं: