बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाने के एएसआई को उस समय गोली मार दी गई जब वह एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गए थे. गोली लगने से सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) गम्भीर रूप से घायल हो गए.
दरभंगा की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार सुबह एएसआई संतोष कुमार अललपट्टी इलाके में छापेमारी कर रहे थे कि इसी दौरान उनको गोली मार दी गई और हमलावर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि कुमार को घायल अवस्था में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है.
बताया गया है कि एएसआई को तीन गोलियां लगीं. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें