सचिन किसी एक पार्टी के नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 जून 2012

सचिन किसी एक पार्टी के नहीं.


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने वाले सचिन तेंडुलकर को देश का 'खेल ऐंबैसडर' करार देते हुए कहा कि इस दिग्गज बल्लेबाज को किसी एक पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। तेंडुलकर को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। उन्होंने आज यहां राज्यसभा के उपसभापति और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के चैंबर में शपथ ली। 

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से बीजेपी सांसद ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा, 'देश की जनता सचिन तेंडुलकर को खेल ऐंबैसडर के रूप में देखती है। इसलिए सचिन को किसी पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।' ठाकुर ने इसके साथ ही तेंडुलकर को राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई देते उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने के साथ ही क्रिकेट में भी अपना कमाल दिखाना जारी रखेंगे।

 अनुराग ठाकुर ने कहा, 'सचिन अपनी नई जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से निभाएंगे और क्रिकेट से भी अपना नाता अभी नहीं तोड़ेंगे क्योंकि देश की जनता उन्हें अब भी क्रिकेट के मैदान पर देखना चाहती है। मुझे खुशी है कि हमें अब संसद में भी सचिन का साथ मिलेगा।' ठाकुर ने केंद्र सरकार से तेंडुलकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: