जन शताब्दी उड़ाने की साजिश नाकामयाब. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 जून 2012

जन शताब्दी उड़ाने की साजिश नाकामयाब.


बिहार के जहानाबाद में नक्सली जन शताब्दी एक्सप्रेस को कडौना और सेवनन रेलवे हॅाल्ट के बीच उड़ाना चाहते थे. बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने नक्सलियों की  एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया.

जहानाबाद के एसपी के नेतृत्व में एटीएस के जवानों ने गुप्त सूचना पर नक्सली सेंट्रल कमेटी के नेता और बिहार-झारखंड एवं बंगाल के प्रभारी अरविंद उर्फ देव कुमार की पत्नी प्रभादेवी और अन्य नक्सली राधेश्याम यादव को 27.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से नक्सली साहित्य और पेन ड्राइव बरामद किए गए हैं. 

पूछताछ में गिरफ्तार दो नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे जन शताब्दी एक्सप्रेस को कडौना और सेवनन रेलवे हॅाल्ट के बीच उड़ाना चाहते थे. इसके साथ ही नक्सली ने बताया कि हटिया से पटना जाने बाली एक्सप्रेस को ये कडौना और सेवनन के रेलवे के बीच में स्थित पुल पर उड़ाना चाहते थे.

नक्सली नेता अरविंद की पत्नी अपने गांव सुकूल चक में से आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत हैं. जबकि गिरफ्तार नक्सली राधेश्याम पर जहानाबाद जेल ब्रेक सहित कई नक्सली घटनाओं का आरोप है.पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के विरोध में जहनाबाद बंद भी रखा गया था.

कोई टिप्पणी नहीं: