ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या की होगी सीबीआई जांच. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 जून 2012

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्या की होगी सीबीआई जांच.


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की बुधवार को सिफारिश कर दी। 
    
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार में विधि व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक के बाद नीतीश कुमार ने ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने का फैसला किया है। 
    
उल्लेखनीय है कि भोजपुर जिले के आरा शहर में बीते एक जून को गोली मारकर रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या कर दी गयी थी।  मुखिया हत्याकांड और उसके बाद राज्य में आरा तथा पटना शहर में तोडफोड, उपद्रव तथा आगजनी राजनीतिक रूप से बहुत चर्चित मुद्दा बना हुआ है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और प्रदेश कांग्रेस ने भी इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच की मांग की थी। 
    
विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की जिसमें मुख्य सचिव नवीन कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी और पुलिस महानिदेशक अभयानंद भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: