हत्या के साजिश का कोई सबूत नहीं मिला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 जून 2012

हत्या के साजिश का कोई सबूत नहीं मिला.


मध्य प्रदेश में युवा आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार के कथित हत्याकांड में बुधवार को अदालत में आरोप पत्र पेश करते हुए सीबीआई ने अहम खुलासा किया कि यह मामला हत्या का नहीं, बल्कि गैर इरादतन हत्या का है।
    
इस सनसनीखेज वारदात के पीछे जांच एजेंसी को खनन माफिया या राजनीतिक बिरादरी की संदिग्ध साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन श्रीवास्तव के सामने हत्याकांड के इकलौते आरोपी मनोज गुर्जर के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई की जांच के नतीजों से परदा उठा। 
    
सीबीआई ने गुर्जर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), धारा 353 (सरकारी कारिंदे को अपने कर्तव्य से डिगाने के लिये आपराधिक बल प्रयोग) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 181 (सहपठित धारा 3) के तहत आरोप लगाये हैं।  गुर्जर पर आरोप है कि उसने मुरैना जिले में आठ मार्च को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुमार को कुचल दिया, जब वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अफसर ने उसे पत्थर से लदा वाहन रोकने को कहा था।
    
खनन माफिया के इशारे पर कुमार की हत्या के आरोपों को लेकर मचे सियासी बवाल के फौरन बाद प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। आईपीएस अफसर की विधवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी मधुरानी तेवतिया ने भी कथित हत्याकांड के बाद मांग की थी कि प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं: