अभिनेता आमिर खान ने भारतीय चिकित्सा संघ से माफी मांगने से इनकार कर दिया है. आईएमए ने आमिर पर अपने टीवी शो सत्यमेव जयते में चिकित्सा पेशे को बदनाम करने का आरोप लगाया था.
आमिर ने कहा उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़े. वह किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं. आमिर ने कहा, आईएमए को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है और वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई के बारे में सोचते हैं तब मुझे कोई असुविधा नहीं होगी.
अदालत का रास्ता खुला है. उन्होंने कहा, जहां तक सवाल माफी मांगने का है, मेरा जवाब होगा.. नहीं, मैं माफी नहीं मांगूंगा. आमिर ने कहा मैं नहीं मानता कि मैंने डॉक्टर्स की बदनामी की है. मेरे दिल में मेडिकल प्रोफेशन के लिए बहुत आदर है. उन्होंने चिकित्सा के पेशे को बदनाम करने जैसा कोई भी काम नहीं किया है, बल्कि सच सामने लाया है. आमिर ने अपने शो सत्यमेव जयते के चौथे एपिसोड में मेडिकल प्रोफेशन में हो रहे भ्रष्टाचार पर बात की थी.
शो में एमसीआई के चेयरमैन डॉ.के.के.तलवार भी मौजूद थे. इस शो में तलवार ने वादा किया था कि वे उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे जो इस प्रोफेशन में भ्रष्टाचार फैला रहे हैं.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें