SBI के शाखा प्रबंधक को कारावास. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 जून 2012

SBI के शाखा प्रबंधक को कारावास.


पटना स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत ने चार वर्ष पुराने एक रिश्वत कांड में शनिवार को वैशाली जिले के सुमेरगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और उसके सहायक को दो दो वर्ष के सश्रम कारावास तथा 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश  ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार सुमेरगंज बैंक शाखा के प्रबंधक बीएन ठाकुर और उनके सहायक राशिद आलम को दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास तथा 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। सीबीआई ने डीपी सिन्हा नामक व्यक्ति की शिकायत पर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण की दूसरी किश्त जारी करने के लिए ठाकुर और आलम ने रिश्वत मांगी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: