काला धन का मुद्दा काफी दिनों से चर्चा में है और पूरे देश में इसके खिलाफ आवाज़ बुलंद हो रही है. काले धन के खिलाफ उठती आवाज़ के बीच सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदमों का ऐलान कर दिया है. वित्त मंत्रालय ने काले धन पर 13 पन्ने की तथ्य रपट जारी की है जिसमें यह सूचना दी गई है. यह सूचना ऐसे समय में जारी की गई है जबकि योग गुरु रामदेव काले धन के खिलाफ दिल्ली में अनशन कर रहे हैं.
मंत्रालय ने इस रपट में सरकार की ओर से काले धन के खिलाफ देश के भीतर तथा बाहर उठाए गए कदमों का ब्योरा दिया गया है. इसमें कहा गया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है. इसके अलावा 2,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये संपतियां पिछले तीन वित्तीय वर्षों की हैं. एक जानकारी के मुताबिक काले धन से जुड़े कुल एक हज़ार 548 मामलों की सुनवाई हुई जिनमें 771 मामलों में टैक्स चोरी पाई गई. सूत्रों ने बताया कि काले धन से संबंधित जर्मनी और फ्रांस से मिली सूचनाओं की जांच चल रही है और करीब 600 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान है. जानकारी में बताया गया है कि सरकार ने दौ सौ करोड़ रुपया काला धन बतौर टैक्स के रूप में वसूला है. जानकारी में यह भी कहा गया कि एलजीटी बैंक खातों से संबंधित 17 मामलों में कार्रवाई जारी है.
जानकारी में यह भी बताया गया कि एचएसबीसी अकाउंट मामले में कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा आयकर विभाग ने विभिन्न व्यापारिक घरानों के परिसरों पर जांच पड़ताल के दौरान 17,325 करोड़ रपये की अघोषित आय का पता लगाया. सरकार विदेशी तथा घरेलू एजेंसियों से संदिग्ध लेन देन से जुड़ी 43,265 सूचनाओं पर भी काम कर रही है. सरकार को विभिन्न देशों में भारतीय कों संपत्ति या भुगतान से जुड़ी 12,500 से अधिक सूचनाएं मिली हैं. इन पर कार्रवाई या जांच चल रही है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें