नरकटियागंज (बिहार) की खबर (10 अगस्त ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 अगस्त 2012

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (10 अगस्त )


रामविलास पासवान का नरकटियागंज मे स्वागत,बताया कार्यकर्ता हितैषी
शिवहर जाने के दौरान नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की उमडी भीड

लोजपा के शिवहर जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय की 8 अगस्त 12 को हत्या को लेकर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान मृत संजय के परिजनो से मिलने के लिए शिवहर जाने के क्रम में सप्तक्रान्ति सुपर फास्ट एक्सप्रेस से नरकटियागंज पहुंचे, जहां युवा लोजपा  के राष्ट्रीय महासचिव ई. नौशाद अहमद के नेतृत्व में दर्जनों लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोदार स्वागत किया। ई0 नौशाद ने कहा कि सुशासन की सरकार में बेलगाम अपराधी कहीं, किसी को कभी निशाना बना रहे है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, इसपर अंकुश लगाने की जरूरत है। साथ हीं उन्होने लोजपा सुप्रीमो श्री पासवान के द्वारा जिलाध्यक्ष के परिजनों से मिलने शिवहर जाने की प्रशंसा करते हुये कहा कि श्री पासवान लोजपा के सभी कार्यकर्ता सहित आमलोगों के सच्चे हितैषी है तथा मृत जिलाध्यक्ष के परिजनों से मिलने श्री पासवान के साथ ई0 नौशाद भी रवना हो गये। पार्टीजनो ने कहा कि श्री पासवान के यहां रूकने से पार्टी में एक नयी जान आ गयी है। मौके पर ब्रज किशोर हाजरा, महम्मद इबराल ,मोहसीन इबराल, म.साहेब, मुन्नी लाल राम, शम्स तबरेज, जुम्मन मियां, कृष्णा पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद दिखे।

युवक ने किया विषपान

प्रखण्ड के केसरिया गांव में गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे एक किशोर ने विषपान कर अपनी इहलीला खत्म करने की कोशिश की जिसमें वह नाकाम रहा । इस सूरत में उसके घर वालों ने उसे निजी चिकित्सक से प्राथमिक ईलाज कराया। मिली जानकारी के अनुसार केसरिया गांव के ईन्द्रजीत बैठा के 16 वर्षीय पुत्र राजकुमार बैठा ने सुबह घरेलु कलह से आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीण बताते है कि राजकुमार की बिगड़ती हालत देखकर पुलिस के भय से निजी चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के उपरान्त घर ले जाने की छूट उसके परिजनो को दी। जानकार ग्रामीणो की माने तो राजकुमार के विषपान के मामले में प्रेमप्रसंग की बात सामने आ रही है।

नदी में डुबने से 3 युवकों कीे मौत,
मुखिया की तत्परता से एक की जान बची, मृतको के घर पसरा सन्नाटा

नरकटियागंज के पश्चिम स्थित हरबोड़ा नदी में स्नान के दौरान तीन युवकों के डूबने की खबर हेै। घटना के दौरान एक युवक का शव ग्रामीणों के द्वारा नदी से निकाला गया जिसकी पहचान पुरानी बाजार निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र 18 वर्षीय रितेश पासवान के रूप में की गयी। वहीं युवकांें को डुबते देख धुमनगर पंचायत के वार्ड सं0 3 के सदस्य कुशहर चौधरी ने शहर के नागेन्द्र तिवारी चौक निवासी राजेश तिवारी के 16 वर्षीय पुत्र रौशन को बचाने में कामयाबी हासिल की तथा नदी में डुबे दो युवकों का शव देर संध्या ग्रामीणों के द्वारा नदी से निकाला गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते हीं शिकारपुर पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंच गयी। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक धुमनगर स्थित हरबोड़ा नदी में नहाने के दौरान डुबने लगे तथा चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये घटनास्थल पर पहुंचकर डुबते युवकों को बचाने का भरपुर प्रयास किया लेकिन एक हीं युवक को बचाने में सफल हो पाये। देर संध्या नदी से निकाले गये 2 युवकों के शव की पहचान कृषि बाजार समिति रोड निवासी अशोक गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र बिट्टु कुमार तथा सुमन बिहार निवासी उमेश जायसवाल का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है। घटनास्थल पर सैकडों की तदाद में ग्रामीणों का हुजूम देखने को मिला। वहीं नदी में डुबकर मरने के दौरान तीनों मृत युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था तथा उनके घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर मौजुद धुमनगर पंचायत के मुखिया बिकाउ साई की तत्परता के कारण हीं डुबते युवकों को बचाने के लिये करीब आधा दर्जन ग्रामीण नदी में कुद पडे और देर संध्या तक 2 लापता युवकों का शव भी ढुंढ निकालने में सफल रहे। मौके पर शिकारपुर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह, एएसआई श्यामलाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजुद रहे।



1 टिप्पणी:

Vinay ने कहा…

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

--- शायद आपको पसंद आये ---
1. Auto Read More हैक अब ब्लॉगर पर भी
2. दिल है हीरे की कनी, जिस्म गुलाबों वाला
3. तख़लीक़-ए-नज़र