दूसरी बार देश के उपराष्ट्रपति चुने गए मोहम्मद हामिद अंसारी ने शनिवार सुबह 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें शपथ दिलाई.गौरतलब है कि राजनयिक, भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अंसारी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार जसवंत सिंह को 252 मतों से हराया था. उन्हें 490 मत और सिंह को 238 मत मिले थे.
हामिद अंसारी ने की राधाकृष्ण की बराबरी, दोबारा बने उपराष्ट्रपतिहामिद अंसारी लगातार दोबारा निर्वाचित होने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति बने. राधाकृष्णन की बराबरी की. जसवंत सिंह को 252 मतों से हराया. देश के चौदहवें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार 7 अगस्त को हुए मतदान में अंसारी ने जीत हासिल की.
यूपीए उम्मीदवार हामिद अंसारी ने एनडीए के जसवंत सिंह को करीब 252 मतों से पराजित किया. एस राधाकृष्णन के बाद अंसारी लगातार दूसरी बार उपराष्ट्रपति बनने दूसरे व्यक्ति हैं. राधाकृष्णनन 1952 से 1962 तक देश के उपराष्ट्रपति थे. उपराष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ रहे 75 वर्षीय हामिद अंसारी को संप्रग के अलावा सपा, बसपा, माकपा और फॉर्वड ब्लाक का भी समर्थन हासिल था.
भारत के संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार वह राज्यसभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा. यद्यपि अनुच्छेद 65 के अधीन जब वह राष्ट्रपति के रूप में काम करता है, तो राज्यसभा के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा. भारत के संविधान के अनुच्छेद 65 के अनुसार राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या अन्य कारण से खाली हुए पद की दशा में उपराष्ट्रपति नए निर्वाचित राष्ट्रपति के पद भार ग्रहण करने तक राष्ट्रपति के रूप में काम करेगा.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें