एम ऐंड एम ने टाटा मोटर्स को पछाड़ा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

एम ऐंड एम ने टाटा मोटर्स को पछाड़ा.


टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा इस हकीकत से आहत हैं कि बहुद्देशीय वाहन बाजार की अग्रणी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एम ऐंड एम) ने उनकी कंपनी को पछाड़ कर तीसरा पायदान हासिल कर लिया।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान एम ऐंड एम ने टाटा मोटर्स की तुलना में ज्यादा सवारी वाहनों की बिक्री की और इस तरह वह सवारी वाहन बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी। हालांकि इस साल जुलाई में टाटा मोटर्स एक बार फिर तीसरे पायदान पर पहुंच गई। टाटा ने शेयरधारकों से कहा, 'हमें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि आखिर किस वजह से एम ऐंड एम हमसे आगे निकल गई।' 

टाटा मोटर्स के प्रबंधन निदेशक (एमडी) के तौर पर प्रकाश एम तेलंग के सेवानिवृत्त होने के बाद अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि कंपनी नये एमडी के चयन की अंतिम प्रक्रिया में है। कंपनी के 67वें सालाना महासम्मेलन में टाटा ने कहा, 'हम प्रबंध निदेशक की चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।' तेलंग ने वर्ष 2009 में कंपनी के एमडी की जिम्मेदारी संभाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं: