लैंडर मोरफियस दुघर्टनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

लैंडर मोरफियस दुघर्टनाग्रस्त.


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का चंद्रमा और दूसरे ग्रहों पर भेजे जाने के लिए बनाया गया प्रोटोटाइप लैंडर 'मोरफियस' दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद नष्ट हो गया। नासा की स्पेस शटल उड़ानों में इस्तेमाल हुए रनवे पर बृहस्पतिवार को 'मोरफियस' उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया और उसमें जबरस्त धमाका हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

नासा के मुताबिक 'मोरफियस' की उड़ान की शुरुआत सही तरह से ही हुई। 'मोरफियस' के इंजन में ईंधन के रूप में द्रव आक्सीजन और मीथेन का इस्तेमाल किया गया था, जो उड़ान की शुरुआत में सही तरीके से जलना शुरू हुआ। अचानक इसके बाद उसमें आग लग गई। जबरदस्त धमाके साथ ही 'मोरफियस' जमीन पर आ गिरा। 

कोई टिप्पणी नहीं: