भारत के पहलवान सुशील कुमार ने रविवार को लंदन ओलंपिक खेलों के 66 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए।
सुशील कुमार ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के तानातारोव को अंकों के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला जापान के पहलवान तात्सुहिरो योनीमित्सु से होगा। इससे पहले सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता तुर्की के साहिन रमजान को हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। अंतिम आठ में उन्होंने उज्बेकिस्तान के इख्तियार नवरूजोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें