लोकसभा,विधानसभा चुनाव साथ हो: आडवाणी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 अगस्त 2012

लोकसभा,विधानसभा चुनाव साथ हो: आडवाणी


भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने की वकालत की और इस संबंध में राष्ट्रपति से पहल करने की मांग करते हुए कहा कि अक्सर चुनाव होने से निर्णय करने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुछ समय पहले मुझे इस विषय पर प्रधानमंत्री और लोकसभा में सदन के तत्कालीन नेता और वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से चर्चा करने का मौका मिला। मैंने पाया कि दोनों का रुख इस सुक्षाव के प्रति सकारात्मक था।  मैंने यह पेशकश की कि लोकसभा या राज्य विधानसभाओं को कार्यकाल के बीच में भंग नहीं किया जाना चाहिए। दोनों संस्थाओं का कार्यकाल तय होना चाहिए। चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर रोक लगाने और चुनाव सुधार के बारे में काफी कुछ लिखे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति से चुनाव सुधार पर पूर्ण रूप से अमल करना सुनिश्चित करने की पहल करने का आग्रह किया। 

आडवाणी ने कहा कि वर्तमान सरकार जिसमें वह (राष्ट्रपति) खुद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, उसे लोकसभा और राज्य विधानसभा का कार्यकाल निर्धारित करने और प्रत्येक पांच वर्ष में केंद्र और राज्यों में चुनाव कराने का कदम उठाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: