जमुई में नक्सलियों ने 1 की हत्या की, 2 अगवा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अगस्त 2012

जमुई में नक्सलियों ने 1 की हत्या की, 2 अगवा


बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निजी कम्पनी के एक कर्मचारी की शुक्रवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी और दो को अगवा कर लिया। पुलिस के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निजी कम्पनी के नाबा बांध इलाके में बनाए गए कैंप पर 20-25 नक्सलियों ने हमला कर दिया और तीन कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। इनमें से एक कर्मचारी ईश्वर साह का शव शनिवार को पुलिस ने नाबा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से बरामद किया। साह की हत्या गला रेतकर की गई है। 

जमुई के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि अगवा किए गए दो कर्मचारियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अगवा कर्मचारियों के सुराग के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस जबरन वसूली को इस घटना का कारण मान रही है। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: