डीजल मूल्य वृद्धि पर घिरे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इससे उबरने के भरसक प्रयास में लगे हैं. उन्होंने 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए आर्थिक वृद्धि दर का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने शनिवार को कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए आर्थिक वृद्धि दर लक्ष्य को पहले के नौ प्रतिशत से घटाकर 8.2 प्रतिशत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अल्पकालिक आर्थिक समस्याएं चुनौती खड़ी कर रही हैं. अब समय आ गया है कि फिर से निवेश का माहौल बनाने की जरुरत है.
डीजल मूल्य वृद्धि के पश्चात मचे घमासान के बावजूद मनमोहन ने कहा कि कीमतों में बढ़ोत्तरी सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि उच्च विकास दर हासिल करने के लिए साहस कुछ जोखिम उठाने की जरुरत है. इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को जहां बीके चौक पर मनमोहन सिंह का पूतला फूंका वही इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में कांग्रेस सरकार का पूतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया.
डीजल मूल्य वृद्धि के पश्चात मचे घमासान के बावजूद मनमोहन ने कहा कि कीमतों में बढ़ोत्तरी सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि उच्च विकास दर हासिल करने के लिए साहस कुछ जोखिम उठाने की जरुरत है. इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को जहां बीके चौक पर मनमोहन सिंह का पूतला फूंका वही इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में कांग्रेस सरकार का पूतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया जबकि इनेलो कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व विधायक व फरीदाबाद प्रभारी रामकुमार सैनी ने किया.
पेट्रोल पंप मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रति लीटर पेट्रोल पर 27 पैसे और डीजल पर 14 पैसे उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो वह 10 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे. इस बढ़ोत्तरी को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मालिक शुक्रवार शाम 14 सितंबर को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे. सूत्रों के अनुसार एसोसिएशन ने अपूर्वचंद कमेटी को सिफारिशों को लागू करने की भी बात की है.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया जबकि इनेलो कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व विधायक व फरीदाबाद प्रभारी रामकुमार सैनी ने किया. पेट्रोल पंप मालिकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रति लीटर पेट्रोल पर 27 पैसे और डीजल पर 14 पैसे उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो वह 10 अक्टूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे. इस बढ़ोत्तरी को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मालिक शुक्रवार शाम 14 सितंबर को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे. सूत्रों के अनुसार एसोसिएशन ने अपूर्वचंद कमेटी को सिफारिशों को लागू करने की भी बात की है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें