बिहार में भाड़े में भारी वृद्धि की सम्भावना। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

बिहार में भाड़े में भारी वृद्धि की सम्भावना।


 देश में डीजल के मूल्य में वृद्धि होने के चौबीस घंटे के अंदर ही तय हो गया कि बिहार में बस और ट्रक का भाड़ा बढ़ेगा। भाड़े में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की सम्भावना है। बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब उनकी मजबूरी हो गई है कि भाड़ा बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि बीमा कराने की राशि, मोबिल और मोटर पार्ट्स के मूल्यों में पूर्व में भी बड़ी वृद्धि की गई थी और अब डीजल के मूल्यों में वृद्धि हो गई है। ऐसे में अब भाड़े में वृद्धि के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। 

वह स्पष्ट कहते हैं कि अगर भाड़े में वृद्धि नहीं की गई तो वाहनों को खड़ा करने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं है। सिंह ने कहा कि शुक्रवार को फेडरेशन की एक बैठक होगी और इसमें भाड़ा वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि 10 से 20 प्रतिशत तक की होगी। नया भाड़ा शनिवार से लागू होगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को डीजल के मूल्य में प्रति लीटर पांच रुपये की वृद्धि कर दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: