ओडिशा में पुरी के स्वर्गद्वार में पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन 13 सितम्बर को हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम अंतिम संस्कार कर दिया गया. राज्यपाल एम सी भंडारे और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई महत्वपूर्ण लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है.
अंतिम संस्कार के दौरान भंडारे और पटनायक के साथ ही कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कटक आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की रात एक निजी अस्पताल में रंगनाथ मिश्रा का निधन हो गया था. पुरी के स्वर्गद्वार श्मसान घाट में मिश्रा का अंतिम संस्कार किया गया. उनके पोते आनंद मिश्रा ने मुखाग्नि दी.
मिश्रा के साथ अपने करीबी और लंबे संबंधों को याद करते हुए राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित एक शोकसभा में कहा कि वह एक बेहतरीन कानूनविद थे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि न्यायक्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें