डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध खत्म. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध खत्म.


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कर्ज में डूबी आईपीएल फ्रैंचाइजी डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध खत्म कर दिया है. इस तरह हैदराबाद की इस टीम के भविष्य को लेकर लग रही अटकलबाजियों पर विराम लग गया है. चार्जर्स का अनुबंध खत्म करने का फैसला शुक्रवार को चेन्नई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया.

 बीसीसीआई के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने इस मुद्दे पर काउंसिल के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की और उसके बाद अनुबंध को खत्म करने का फैसला किया. इस बारे में आगे की रणनीति तय करने के लिए बीसीसीआई की कार्यसमिति की अब शनिवार को बैठक होगी. कार्यसमिति को इस बारे में फैसला करना है कि क्या एक नई टीम के लिए टेंडर जारी किया जाए या फिर हैदराबाद की एक कंपनी पीवीपी वेंचर्स को 900 करोड़ रुपये में इस टीम को खरीदने की अनुमति दे दी जाए. 

 डेक्कन चार्जर्स की मालिक कंपनी डेक्कन क्रोनिकल होल्डिंग्स ने पीवीपी वेंचर्स की 900 करोड़ रुपये की बोली को गुरुवार को ही खारिज कर दिया था. डेक्कन के मुताबिक ये कीमत और उससे जुड़ी शर्तें उसके मुआफिक नहीं हैं. अनुबंध खत्म किए जाने से डेक्कन चार्जर्स को तगड़ा झटका लगा है. इस फ्रैंचाइजी को अपनी वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार शाम पांच बजे तक की समयसीमा दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं: