यमन में अमेरिकी दूतावास पर हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 सितंबर 2012

यमन में अमेरिकी दूतावास पर हमला.


अमेरिकी फिल्म में पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान पर भड़की हिंसा की आग मिस्र और लीबिया के बाद अब यमन पहुंच गई है। यमन में अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। 

प्रदर्शनकारी दूतावास में घुस गए और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक दूतावास के कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। यमन की सड़कों पर हथियारबंद प्रदर्शनकारियों को खुलेआम घूमते हुए देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने मिस्र और लीबिया के बेनगाजी में अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया था। इसमें लीबिया के राजदूत समेत 3 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने इसकी कड़ी निंदा की थी। ओबामा ने हुंकार भरी कि वह गुनहगारों को सजा दिलाकर रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: