राष्ट्रपति बिहार की कृषि कार्ययोजना जारी करेंगे. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 सितंबर 2012

राष्ट्रपति बिहार की कृषि कार्ययोजना जारी करेंगे.


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अगले महीने बिहार की पंचवर्षीय कृषि कार्ययोजना जारी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब देश में कृषि क्षेत्र के लिये इस प्रकार की कार्य योजना की शुरूआत की जा रही है। इससे कृषि क्षेत्र की समन्वित वृद्धि को गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 2012-17 के लिये कृषि कार्ययोजना तीन अक्तूबर को जारी करेंगे। इस कार्ययोजना में कृषि के संपूर्ण विकास के लिसे खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य संरक्षण, मत्स्यन तथा पशुपालन के विकास पर जोर होगा। मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार ने कहा राज्य में कृषि क्षेत्र की सालाना वृद्धि न्यूनतम सात प्रतिशत तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि क्षेत्र की तीव्र वृद्धि के लिये परिस्थितियां उपयुक्त हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: