अलकायदा का हमले तेज करने का आह्वान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 सितंबर 2012

अलकायदा का हमले तेज करने का आह्वान.


आतंकी संगठन अलकायदा ने इस्लाम विरोधी भावनाएं भड़काने के लिए अमेरिका एवं पश्चिमी देशों के खिलाफ हमले तेज करने का आह्वान किया है। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह एहतियात के तौर पर सूडान और ट्यूनीशिया से अपने गैर जरूरी कर्मियों को हटा रहा है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार अलकायदा ने पश्चिम एशिया और अफ्रीका स्थित अमेरिका दूतावासों पर और अधिक हमले करने का भी आह्वान किया है। अलकायदा ने पश्चिमी देशों में रहने वाले मुसलमानों से कहा है कि वे अमेरिकी हितों पर हमले तेज करें। उधर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने सभी गैर आवश्यक कर्मियों को सूडान और ट्यूनीशिया छोड़ने के आदेश दे दिए हैं।

सूडान ने अमेरिकी दूतावास की रक्षा के लिए विशेष बल भेजे जाने के अमेरिकी आग्रह को खारिज कर दिया। शुक्रवार को अमेरिका के इस दूतावास पर हमला हुआ था। उल्लेखनीय है कि एक विवादास्पद अमेरिकी फिल्म को लेकर अरब जगत में अमेरिका के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गत मंगलवार को लीबिया के दूसरे बड़े शहर बेगनाजी में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले में अमेरिकी राजदूत सहित तीन अन्य अमेरिकी मारे गए थे।

सऊदी अरब के शीर्ष धार्मिक नेता ने इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ मुसलमानों से हिंसक विरोध प्रदर्शन रोकने को कहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, सऊदी के सबसे बड़े मुफ्ती शेख अब्दुलअजीज बिन अब्दुल्लाह अल अल-शेख ने अपने बयान में कहा कि अगर मुसलमान अपने गुस्से को शांत नहीं करेंगे, तो वे उस आपत्तिजनक वीडियो को तैयार करने वालों के मंसूबों को पूरा करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस विवादास्पद फिल्म की निंदा इस्लामिक तरीके से की जानी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: