बिहार के अरवल जिले के लेखाबीघा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने वहां से एक देसी राइफल और आधी बनी छह कार्बाइन सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये.
पुलिस अधीक्षक विमल कुमार ने बताया कि उक्त अवैध मिनीगन फैक्ट्री के मालिक रामदहिन सिंह के मकान में संचालित थी. पुलिस ने यह छापामारी संजय रजक और पप्पू सिंह नामक दो लोगों के वहां हथियार खरीदने के लिये आने की गुप्त सूचना के आधार पर की.
संजय रजक और पप्पू सिंह भोजपुर जिला के निवासी हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि रामदहिन सिंह फरार हो गया.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें