बिहार में उद्योग एवं निवेश सलाहकार की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

बिहार में उद्योग एवं निवेश सलाहकार की बैठक


बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से पटना में शनिवार को उद्योग एवं निवेश सलाहकार परिषद की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में बड़े उद्योगपति, बैंकिंग जगत से जुड़ी बड़ी शख्सियतों के अलावा कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल हो रहे हैं। राज्य के एक अधिकारी के अनुसार शाम को करीब तीन घंटे तक होने वाली इस बैठक का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बैठक में राज्य में निवेश का माहौल बनाने और निवेशकों को सरकार के स्तर पर दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि बैठक में निवेश के प्रस्तावों की स्वीकृति एवं संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए निवेशकों को सहायता पर विमर्श और युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उनके कौशल विकास की योजनाएं सुझाना भी मुख्य मुद्दा है। 

उल्लेखनीय है कि राज्य की सीमा में उद्योग लगाने पर सरकार ने कई सुविधाएं देने की घोषणा की है। इसके लिए 2006 में नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई गई। उद्यमियों की सलाह और सुझाव के बाद इस नीति में कुछ संशोधनों के साथ 2011 में नई औद्योगिक नीति बनाई गई।

कोई टिप्पणी नहीं: