बिहार में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस में लूटपाट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 सितंबर 2012

बिहार में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस में लूटपाट


पूर्व मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड पर अज्ञात अपराधियों ने शनिवार तड़के हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की छह बोगियों में यात्रियों से जमकर लूटपाट की। लूट के बाद लुटेरे जंजीर खींचकर ट्रेन रोककर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार लुटेरे गया रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन में सवार हो गए थे और रास्ते में छह आरक्षित बोगियों में यात्रा कर रहे लोगों से लूटपाट की। इस क्रम में लुटेरों ने नकदी सहित कई सामानों को लूट लिया और कुदरा-पुसौली रेलवे स्टेशन के बीच जंजीर खींचकर ट्रेन रोककर उतर गए और फरार हो गए। 

उन्होंने बताया कि लूटपाट का विरोध करने वाले यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। लूटेरों द्वारा की गई मारपीट में 11 यात्री घायल हो गए, जिसमें बोगी संख्या एस-6 में यात्रा कर रहे एक यात्री की हालत गम्भीर है। घायल यात्रियों को रेलवे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस लूट के विरोध में यात्रियों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

कोई टिप्पणी नहीं: