भारतीय-अमेरिकी नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और जापान के उनके साथी अकिहिको होशिदे ने अपने दूसरे प्रयास में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में सफलतापूर्वक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
अंतरिक्ष में इस चहलकदमी के साथ ही विलियम्स ने कल पेगी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अंतरिक्ष में कल सुनीता ने किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री के द्वारा सबसे अधिक समय तक कुल चहलकदमी करने का रिकॉर्ड कायम किया है। सबसे अधिक
छह बार अंतरिक्ष में चहलकदमी के दौरान व्हिटसन ने 39 घंटे और 46 मिनट का समय वहां पर व्यतीत किया, जबकि विलियम ने अंतरिक्ष में छह बार चहल-कदमी के दौरान वहां कुल 44 घंटे और दो मिनट बिताए हैं। पेगी व्हिटसन ने इस उपलब्धि के लिए विलियम्स को बधाई दी है। एक सप्ताह के भीतर अंतरिक्ष यात्रियों को दूसरी बार अंतरिक्ष में जाना पड़ा। अंतरिक्ष में यह चहल-कदमी छह घंटा 28 मिनट तक चली।
विलियम्स और होशिदे ने आखिरकार मुख्य बिजली इकाई की स्विचिंग प्रणाली की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में उसकी मरम्मत के काम में समस्या पैदा हो गयी थी। समस्या में सुधार का यह दूसरा प्रयास था। इससे पहले, गत गुरूवार को विलियम्स और होशिदे ने आठ घंटे से अधिक वक्त अंतरिक्ष में बिताए, लेकिन गड़बड़ी को दूर करने में विफल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें