बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफल परीक्षण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफल परीक्षण.


भारत ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी में एक नौसैनिक जहाज से शुक्रवार को अपनी परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफल परीक्षण किया। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण अभ्यास के तहत पुरी व विशाखापट्टनम के बीच किसी स्थान से नौसैनिक जहाज से यह मिसाइल परीक्षण किया गया।


रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रवक्ता रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षण सफल रहा। धनुष परमाणु क्षमता संपन्न पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।

कोई टिप्पणी नहीं: