औरंगाबाद में मुखिया की गोली मारकर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012

औरंगाबाद में मुखिया की गोली मारकर हत्या


बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि करमा ग्राम पंचायत के मुखिया सुदेश कुमार सिंह तरार गांव से एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेकर वापस अपने घर जिनौरिया एक मित्र के साथ लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक विद्यालय के समीप मोटरसाईकिल सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। 

स्थानीय लोग मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसी दौरान अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: