दारोगा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 4 अक्टूबर 2012

दारोगा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार.


बिहार के जमुई जिले में खरा थाना अंतर्गत केलवाडीह गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक दारोगा हत्याकांड के आरोपी भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य मुकेश कुमार यादव को कल केलवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया। उस पर बीते 19 सितंबर को पुलिस दल पर घात लगाकर किये हमले में सब इंस्पेक्टर जे के सिंह की हत्या का आरोप है। उन्होंने कहा कि यादव नक्सली संगठन के सक्रिय दस्ते का सदस्य है। पुलिस पर घात लगाकर किये गये नक्सली हमले में उसने नक्सली कमांडरों का सहयोग किया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार उस पर नजर रखे हुए थी। घर आने पर पुलिस ने उसे धर धबोचा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: